A2Z सभी खबर सभी जिले की

रानी केकई ने दो वरदान मांग कर राम को दिया वनवास, दशरथ के रूप में अभिनय करने वाले भुवनेश कटारा के मार्मिक प्रसंग से दर्शक हुए मंत्र मुग्ध

रानी केकई ने दो वरदान मांग कर राम को दिया वनवास, दशरथ के रूप में अभिनय करने वाले भुवनेश कटारा के मार्मिक प्रसंग से दर्शक हुए मंत्र मुग्ध

रिपोर्टर मनमोहन गुप्ता कामां डीग 9783029649

कामां । कामवन रामलीला समिति के तत्वावधान में आयोजित रामलीला महोत्सव के छठे दिन मंथरा केकई संवाद , कोप भवन में केकेई , श्रीराम द्वारा माता से वन गमन की आज्ञा मांगना , राम का वन प्रस्थान और सुमंत दशरथ वार्ता के प्रसंग की लीलाओं का मंचन किया गया । जिसमें राम भुवनेश्वर, सीता गोविंद, लक्ष्मण इशांत, भरत वंश शर्मा और शत्रुघ्न के रूप में अभय शर्मा ने अभिनय किया। वहीं दशरथ के रूप में भुवनेश कटारा , सुमंत धनेश शर्मा , वशिष्ठ मुकेश शर्मा , केकई श्याम गौतम , सुमित्रा हर्षवर्धन और कौशल्या नरेंद्र शर्मा ने बेहतरीन अभिनय किया । मंथरा के रूप में गिरधर शर्मा और केक ई के रूप में श्याम गौतम के बीच हुए संवाद को दर्शकों ने खूब सराहा । वहीं दशरथ के रूप में अभिनय करने वाले भुवनेश कटारा के मार्मिक प्रसंग से दर्शक मंत्र मुग्ध हो गए । इस अवसर पर कथा व्यास विजय कृष्ण शर्मा भावपूर्ण चौपाइयां देकर रामलीला को ऊंचाइयां प्रदान की । वही पात्र प्रधान एवं निदेशक डॉ भगवान मकरंद ने रामलीला के विविध प्रसंगों को दृश्य और संवादों में बांधकर व्यवस्थित रूप से दर्शकों के सामने प्रस्तुत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई ।रामलीला के प्रारंभ में अनाज मंडी व्यापार संघ के पदाधिकारियो की ओर से आरती उतारी गई और रामलीला के उपाध्यक्ष गिरधारी लाल खंडेलवाल ने सभी आगंतुक अतिथियों का उत्तरीय पहनाकर स्वागत और अभिनंदन किया।

Related Articles
Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!