मध्यप्रदेश

मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के बैनर तले पत्रकारों ने रैली निकाल कर सौपा ज्ञापन

संघ के जिला इकाई द्वारा आयोजित दीपावली मिलन समारोह में वरिष्ठ पत्रकारों का किया सम्मान

आरिफ खान। मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रांताध्यक्ष साथी शलभ भदौरिया के दिशा- निर्देश पर प्रदेश के सभी जिलों के साथ-साथ आगर मालवा जिला मुख्यालय पर मंगलवार दोपहर पत्रकारों ने रैली निकाल कर मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव के नाम एक स्मरण पत्र डिप्टी कलेक्टर किरण बरबड़े को सौंपा ।
मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिला अध्यक्ष अशोक गुर्जर व जिला सदस्यता प्रभारी अजय झंजी के नेतृत्व में छावनी नाके से पत्रकारों ने एक रैली निकाली। रैली में पत्रकार प्रदेश अध्यक्ष शलभ भदौरिया जिंदाबाद, पत्रकार एकता जिंदाबाद, हमारी मांगे पूरी करो जैसे नारे लगाते हुए चल रहे थे रैली कलेक्ट्रेट पहुंची जहां 6 सूत्रीय मांगों का स्मरण पत्र सौपा, स्मरण पत्र का वाचन अजय झंजी ने कियाl पत्रकारों ने ज्ञापन पर बिन्दुवार चर्चा की व मुख्यमँत्री द्वारा दिये गये आश्वासन की भी जानकारी दी ।
डिप्टी कलेक्टर ने ज्ञापन मुख्यमंत्री को प्रेषित करने के आश्वासन के साथ पत्रकारों को विश्वास दिलाया कि वे जमीन तलाश लें हम अनुशंसा कर प्रस्ताव शासन को भेज देंगे ।

वरिष्ठ पत्रकारों का किया सम्मान

ज्ञापन देने के पश्चात जिला इकाई ने सारंगपुर रोड स्थित मधुबन गार्डन में दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया जिसमें जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अशोक गुर्जर ने की जबकि मुख्य अतिथि वरिष्ठ पत्रकार मांगीलाल सोनी तथा महासचिव अरुण फुलेरा, नजीर एहमद,महेश शर्मा, गिरीश सक्सेना, दारा सिंह आर्य, राजेंद्र जैन, अनिल गोस्वामी, गौरीशंकर सूर्यवंशी,जितेन्द्र सिंह राठौड़, राजेश कश्यप
विशेष अतिथि के रूप में मंचासीन रहे l अतिथियों का स्वागत आगर ब्लॉक अध्यक्ष हरिनारायण यादव, समरथ सिंह राजपूत, हनीफ खान, सचिन खरे, रितेश खंडेलवाल, बहादुर सिंह, दशरथ सिंह, साबिर लाला, आरिफ खान, शफीक खान आदि ने किया कार्यक्रम मे दीपावली की शुभकामना देने के पश्चात पत्रकारिता के क्षेत्र में 25 वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकार
यूनुस लाला, राजेश राव, दिलीप जैन, सैयद सादिक अली,रहमान कुरैशी,जाफर हुसैन, राजेश माली, राजेश शर्मा, सुमित सिंह तोमर,साबिर शेख का
का सम्मान किया गया।

इस अवसर पर सोयत ब्लॉक अध्यक्ष सृजन कुमरावत, अविनाश मित्तल
राजेश बैरागी,हरीश पांचाल,पुष्पेंद्रसिंह चौहान,कैलाश बिजापारी,
लाड सिंह चौहान,नीरज गौड़, कैलाश सूर्यवंशी,यायना खान,दीपक जैन,नवीन परमार,गोपाल प्रजापत,ललित सोनी, मेघराज मोदी,शैलेन्द्र गेह्लोत्,विकास स्वामी,शकी मोहम्मद अतुल शर्मा प्रदीप चौबे फ़िरदौस लाला आदि मोजूद ररहे

Related Articles
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!