A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरेमध्यप्रदेश

महाशिवरात्रि पर सीहोर जिले के कुबरेश्वर धाम में 7से 13मार्च तक होगी कथा

देवास जिले से गुजरने वाले भारी माल वाहन मक्सी, शाजापुर, शुजालपुर होते हुए जाएंगे भोपाल

सीहोर जिले के कुबरेश्वर धाम में 07 से 13 मार्च तक (महाशिवरात्रि पर्व) कथा वाचक श्री प्रदीप मिश्रा की होगी कथा

कथा के दौरान जिले से गुजरकर भोपाल जाने वाले भारी माल वाहनों के आवागमन के लिए ट्रॉफिक किया जाएगा डायवर्ट-जिला एवं पुलिस प्रशासन
देवास जिले से गुजरने वाले भारी माल वाहन मक्सी, शाजापुर, शुजालपुर होते हुए जाएंगे भोपाल।
महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर सीहोर जिले के कुबरेश्वर धाम में प्रसिद्ध कथा वाचक श्री प्रदीप मिश्रा की कथा दिनांक 07 से 13 मार्च (एक सप्ताह) तक आयोजित होगी। इसके लिए देवास जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा कथा के दौरान देवास जिले से गुजरकर भोपाल जाने वाले भारी माल वाहकों के लिए ट्रॉफिक डायवर्ट किया जाएगा।
जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा जानकारी देते हुए बताया कि इंदौर-भोपाल हाईवे अंतर्गत देवास बायपास से भारी माल वाहनों के मार्ग का डायवर्सन किया जाएगा। ये वाहन देवास बायपास से होते हुए मक्सी, शाजापुर, शुजालपुर होते हुए भोपाल जाएंगे। उन्होंने सभी भारी माल वाहनों के चालकों से इन मार्गों का उपयोग का आग्रह किया है।

Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button