दौसाराजस्थान

महात्मा ज्योतिबा फुले सेवा समिति लालसोट की ग्राम बीचलवास व बगीची की बैठक आयोजित हुई

रिपोर्टर: दीपक शर्मा बामनवास

लालसोट। महात्मा ज्योतिबा फुले सेवा समिति विधानसभा क्षेत्र लालसोट की ग्राम इकाई बिजलवास व बगीची की बैठक आज समिति अध्यक्ष किशनलाल सैनी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में ग्राम इकाई का गठन सर्वसम्मति से किया गया।

नवनिर्वाचित इकाई में अध्यक्ष पद पर रामखिलाड़ी सैनी , उपाध्यक्ष कजोड़मल सैनी (बिजलवास), सचिव शंकरलाल सैनी (बिजलवास), कोषाध्यक्ष श्रवणलाल सैनी (बिजलवास) एवं सह सचिव हरकेश सैनी (बगीची) को चुना गया।

Related Articles

कार्यकारिणी में गोकुल सैनी, गोरीलाल सैनी, लालजी सैनी, मोहरीलाल सैनी, रामफूल सैनी, श्योराम सैनी, जगन्नाथ सैनी, कल्लू सैनी, संतोष सैनी, चौथमल सैनी, कानाराम सैनी, लक्ष्मण सैनी व घनश्याम सैनी को संरक्षक एवं कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया।

मीटिंग में ग्राम के सभी समाजबंधु उपस्थित रहे। इस अवसर पर समिति के उपाध्यक्ष हरकेश सैनी, कोषाध्यक्ष श्रवणलाल माली, प्रकाश सैनी (डीडवाना) व गिर्राज सैनी (महारियावाला) सहित अनेक गणमान्य जन उपस्थित रहे।

यह जानकारी समिति के सचिव राजेश सैनी ने दी।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!