मध्यप्रदेश

महापौर ने क्षेत्रीय पार्षद के साथ सब्जी मंडी का किया निरीक्षण, व्यवस्थित दुकानें लगाने की अपील

गुरुनानक वार्ड में लगभग 19 लाख की लागत से सड़क डामरीकरण कार्य का हुआ भूमिपूजन

*गुरुनानक वार्ड में लगभग 19 लाख की लागत से सड़क डामरीकरण कार्य का हुआ भूमिपूजन*

*महापौर ने क्षेत्रीय पार्षद के साथ सब्जी मंडी का किया निरीक्षण, व्यवस्थित दुकानें लगाने की अपील*

Related Articles

कटनी(07-मार्च)-नगर के गुरुनानक वार्ड अंतर्गत सब्जी मंडी क्षेत्र में लंबे समय से सड़क की खराब स्थिति के कारण नागरिकों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। क्षेत्रवासियों की इस समस्या को ध्यान में रखते हुए लगभग 19 लाख रुपये की स्वीकृत राशि से सड़क डामरीकरण कार्य का भूमिपूजन शनिवार 7 मार्च को विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ।

 

कार्यक्रम में महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी,निगमाध्यक्ष श्री मनीष पाठक एवं क्षेत्रीय पार्षद प्रियंका बिट्टू एवं अन्य एमआईसी सदस्यों की गरिमा मई मौजूदगी रही।

 

इस अवसर पर महापौर श्रीमती सूरी ने कहा कि नगर निगम द्वारा शहर के विभिन्न वार्डों में मूलभूत सुविधाओं के विकास के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि गुरुनानक वार्ड की इस महत्वपूर्ण सड़क के निर्माण से सब्जी मंडी आने वाले नागरिकों एवं व्यापारियों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी।

 

वहीं क्षेत्रीय पार्षद प्रियंका बिट्टू ने बताया कि वार्डवासियों की मांग पर इस सड़क डामरीकरण कार्य को स्वीकृति दिलाई गई है। उन्होंने कहा कि सब्जी मंडी क्षेत्र में प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग आते हैं, ऐसे में सड़क का निर्माण होने से स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों को काफी राहत मिलेगी।

 

उक्त डामरीकरण कार्य झूलेलाल मंदिर मार्ग एवं सब्जी मंडी रोड पर कराया जाएगा, जिससे क्षेत्र में आवागमन और अधिक सुगम एवं सुरक्षित हो सकेगा।

 

भूमिपूजन कार्यक्रम के पश्चात महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने क्षेत्रीय पार्षद प्रियंका बिट्टू के साथ सब्जी मंडी का निरीक्षण भी किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने दुकानदारों से चर्चा कर सभी को व्यवस्थित रूप से दुकानें लगाने का आग्रह किया, ताकि मंडी क्षेत्र में स्वच्छता और आवागमन की व्यवस्था बेहतर बनी रहे।

 

इस अवसर पर एमआईसी सदस्य डॉ. रमेश सोनी, जयनारायण निषाद, सुभाष साहू, उमेंद्र अहिरवार, पार्षद एड. मौसूफ बिट्टू,अवकाश जायसवाल, ओमप्रकाश (बल्ली) सोनी सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!