
✍️✍️✍️✍️✍️जियाउद्दीन अंसारी अखंड भारत लाइव न्यूज़
*शहडोल* पंडित शम्भूनाथ शुक्ल विश्वविद्यालय शहडोल में संविधान हत्या दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कुलगुरु प्रो. राम शंकर ने कहा कि भारत का लोकतंत्र बहुत मजबूत है क्योंकि यह न केवल संस्थानों पर आधारित है, बल्कि नागरिकों की आस्था, भागीदारी और विवेक पर भी निर्भर करता है।
हमारे लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत हमारी जनता है, जो जागरूक है, मतदान करती है, सवाल पूछती है, और संविधान की रक्षा करती है।”जब तक नागरिक जागरूक हैं, तब तक भारत का लोकतंत्र अटूट रहेगा।
कार्यक्रम में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री अरविंद शाह ने संविधान के मूल तत्वों की रक्षा एवं लोकतांत्रिक मूल्यों की आवश्यकताओ के बारे में बताया। उन्होंने भारतीय संविधान निर्माताओ की दूर दृष्टि का उल्लेख करते हुए विद्यार्थियों को लोक तंत्र का सजग प्रहरी बनने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में डीन भाषा विज्ञान विभाग प्रो. विनोद कुमार शर्मा, प्रो.मनीषा तिवारी, प्रो. अनिल गुप्ता, डॉ. जितेन्द्र सेन, डॉ. शुभम यादव, डॉ. सिद्धार्थ मिश्रा, डॉ. ज्योति सिंह, डॉ. नीलेश शर्मा, डॉ. सुषमा नेताम, डॉ. संतोष पुरी डॉ. कात्यायनी शुक्ला, डॉ. गोविन्द पाण्डेय, सुश्री प्रिंसी सिन्हा, श्री आशुतोष तिवारी, सुश्री निशा एवं एनसीसी एनएसएस के कैडेटस एवं समस्त विभागों के छात्र उपस्थित रहे ।
उक्त कार्यक्रम के समापन पर आभार प्रदर्शन परिसर प्रभारी डॉ. पूर्णिमा शर्मा जी द्वारा किया गया।