A2Z सभी खबर सभी जिले की

लगातार हो रही बारिश से खेतों में अधिक नमी होने के कारण बोवनी प्रभावित

रिपोर्टर:दिलीप कुमरावत Mob.No.9179977597

“गली मोहल्लों में पसरा कीचड़: राहगीर परेशान”

  मनावर | (जिला धार) क्षेत्र में बीते आठ दिनों से लगातार बारिश (कभी तेज तो कभी रिमझिम) हो रही है। आज सुबह से काले बादलों के साथ बारिश शुरू हुई जो दिनभर जारी रही। मौसम विभाग ने धार जिले में पहले से बारिश का अलर्ट जारी किया है। लगातार क्षेत्र में रुक-रुक कर बारिश हो रही है। किसान मौसम के साफ होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे। जिन किसानों के पास सिंचाई के पर्याप्त संसाधन थे उन्होंने पहले ही अपने खेतों में कपास, मिर्ची और मक्का की बोवनी कर दी है। पिछले कई दिनों से हो रही लगातार बारिश के कारण बाकी किसान बोवनी नहीं कर पा रहे हैं। सोयाबीन, मुंग,चावला, उड़द, तुवर की बोवनी का कार्य प्रभावित हो रहा है। कई किसान जिनके पास पानी की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है वह बारिश शुरू होने के बाद कपास और मक्का भी लगाते है मगर खेतों में अधिक नमी के कारण किसानों को बोवनी करने में व्यवधान उत्पन्न हो रहा है।

  मौसम विभाग के अनुसार क्षेत्र में निरंतर बारिश की संभावना व्यक्त की जा रही है। लगातार हो रही बारिश से एक ओर गर्मी से राहत मिली है और मौसम में ठंडक आ गई है। वहीं गली मोहल्लों में मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया। नगर की कालोनियों में व्यवस्थित पानी की निकासी नहीं होने के कारण जल जमाव की स्थिति निर्मित हो रही है। स्थानीय रहवासियों का स्वास्थ्य खराब हो रहा है। अस्पतालों में मरीजों की बेतहाशा वृद्धि हो रही है।

  बताया जाता है कि 18 जून से क्षेत्र में मानसून सक्रिय हुआ। तभी से कही रिमझिम तो कही झमाझम बारिश हो रही है। नदी नालों में पानी भी अब बढ़ने लगा है। निरंतर हो रही बारिश से इस बार खरीफ की फसलों का रकबा बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। किसानों ने बताया कि पिछले कुछ वर्षों में ऐसा मौसम कम ही देखने को मिला, जब वर्षा के शुरुआती दिनों से लगातार कई दिनों तक पानी बरसता रहे। इस कारण बोवनी का सही समय भी निकलता जा रहा है। यदि जल्दी बारिश नहीं थमी तो खेतों में अधिक नमी जमा हो जाएगी।जिससे सोयाबीन सहित अन्य फसलों की बोवनी करना किसानों के लिए मुश्किल हो जाएगा। किसान मौसम के साफ होने की राह देख रहे है। तो कई हड़बड़ाहट में बोवनी कर रहे है।

  कृषि जानकारों ने बताया जाता है कि आने वाले 24 घंटों में जोरदार बारिश की संभावना है। जिलों में भारी बारिश का पहले से अलर्ट जारी है। रिमझिम बारिश से नगर की गलियों, खेतों के पगडंडी मार्गो पर कीचड़ हो गया जिससे राहगीर परेशान हो रहे है।

Back to top button
error: Content is protected !!