
रिपोर्टर : दिलीप कुमरावत Mob.No.9179977597
अधिकारी की मनमानी से किसान परेशान : भारतीय किसान संघ ने सौंपा ज्ञापन : कार्यवाही की मांग
मनावर। (जिला धार) भारतीय किसान संघ द्वारा किसानों की समस्या को लेकर अनुविभागीय अधिकारी को एक ज्ञापन दिया गया। जिला महामंत्री ओमप्रकाश शर्मा ने बताया कि खाद गोडाउन (डबल लाग) मनावर द्वारा सोसायटीयों को डीएपी इप्को न उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है।
बताया जाता है कि मनावर डबल लाग के अधिकारी कमल मालसे द्वारा गोडाउन में डीएपी इप्को होने के बाद भी सहकारिता सोसायटियों को उपलब्ध नही किया जा रहा है। मालसे द्वारा बताया जाता है कि जब तक आप टीएसपी खाद नही खरीदोगे तो मैं आपको अन्य खाद नही दूँगा। किसानो द्वारा यह कहा गया कि जो आप बोल रहे है वह हमे लिखित में दिजिए। तब उक्त अधिकारी द्वारा लिखित में जानकारी देने से मना कर दिया गया। इस प्रकार सोसायटियों द्वारा किसानो को एक बोरी डीएपी या एक बोरी इप्को खरीदने पर एक बोरी टीएसपी भी जबरन दिया जा रहा है। एक बोरी डीएपी के साथ एक बॉटल नैनो डीएपी व एक बोरी यूरिया के साथ एक नैनो यूरिया की बॉटल लेना होगा। जो कि यह किसानो के साथ अन्याय है।
दिनांक 23/06/2025 को किसान कमल मालसे से खाद भेजने का निवेदन करने गए मालसे द्वारा बताया गया कि जब तक किसान एक बोरी डीएपी या इप्को पर एक बोरी टीएसपी एक बॉटल नैनो यूरिया एवं नैनो डीएपी किसान नही खरीदेगा तो खाद नही मिलेगा। इस प्रकार से किसानो को जबरन अनावश्यक खाद दिया जा रहा है। इसे तुरन्त बंद करवाकर सोसायटियों में डीएपी, इप्को 123216, यूरिया, पोटाश पर्याप्त मात्रा में अतिशिघ्र उपलब्ध करवाया जावे।
उक्त अधिकारी की मनमानी के कारण लगभग 500 बोरी किसान डी.ए.पी. खराब हो चुका है। जिसकी जॉच कर अधिकारी को दण्डित किया जावें।

उक्त जानकारी भारतीय किसान संघ के जिला मीडिया प्रभारी दिनेश पटेल ने देते हुए बताया कि लंगूर सोसायटी लगभग 1100 किसान खाद खरीदी करते है लेकिन आज दिनांक तक 500 बोरी खाद दिया गया है। जबकि सोसायटी के अधिकारीयों द्वारा टबल लॉक से बार-बार मांग करते रहे लेकिन मालसे की हॉटधर्मी के कारण खाद नहीं दिया गया। लंगूर सोसायटी के किसान औंकारेश्वर नहर एवं नर्मदा पाईप लाईन से जुड़े होने के कारण, किसान अपनी फसल मई माह में ही बोनी कर देता हैं इसलिए गर्मी की फसल को खाद की अति आवश्यकता है। इसलिए लंगूर सोसायटी को अतिशिघ्र डी.ए.पी., इपको यूरिया, पोटास उपलब्ध करवाने की मांग की गई।