
महिला दिवस पर आदित्य अनघा क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी शाखा सौसर में परामर्श शिविर का आयोजन
संवाददाता धनंजय जोशी
जिला पांढुरना मध्य प्रदेश
पांढुरना – अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के पावन अवसर पर आदित्य अनघा क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी शाखा सौसर द्वारा महिलाओं के स्वास्थ्य एवं जागरूकता को ध्यान में रखते हुए एक विशेष परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन डॉक्टर एसोसिएशन सौसर की अध्यक्ष डॉ. प्रिया मोहोड़ के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं तथा उन्हें नियमित स्वास्थ्य जांच, पोषण, स्वच्छता और महिलाओं से जुड़ी विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं के प्रति जागरूक किया गया। डॉ. प्रिया मोहोड़ ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज के दौर में महिलाओं का स्वास्थ्य सबसे महत्वपूर्ण है और समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण करवाना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने महिलाओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने और किसी भी समस्या को नजरअंदाज न करने की सलाह दी।

इस अवसर पर आदित्य अनघा क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी के पदाधिकारियों ने बताया कि संस्था सामाजिक सरोकारों के तहत समय-समय पर ऐसे जनहितकारी कार्यक्रम आयोजित करती रहती है, जिससे समाज के विभिन्न वर्गों को लाभ मिल सके। महिला दिवस के अवसर पर आयोजित इस परामर्श शिविर का उद्देश्य महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनाना और उन्हें सही मार्गदर्शन प्रदान करना था।

कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लेकर स्वास्थ्य संबंधी परामर्श प्राप्त किया और इस पहल की सराहना की। अंत में आयोजकों ने मुख्य अतिथि डॉ. प्रिया मोहोड़ का आभार व्यक्त किया और कार्यक्रम के सफल आयोजन पर सभी सहयोगियों को धन्यवाद दिया।