
कानपुर देहात के रसूलाबाद थाना क्षेत्र के बिशधन रोड पर सोमवार शाम एक सड़क हादसा सामने आया है।समाजवादी पार्टी के पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवकुमार बेरिया की गाड़ी को
एक ट्रैक्टर ने जोरदार टक्कर मार दी।जिससे उनकी गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई हालांकि पूर्व मंत्री और उनकी गाड़ी में सवार अन्य लोग बाल बाल बच गए।इसी दौरान एक ऑटो भी ट्रैक्टर की चपेट में आ गया जिससे उसमें सवार कई लोग मामूली रूप से चोटिल हो गए।प्राप्त जानकारी के मुताबिक पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवकुमार बेरिया सोमवार शाम रसूलाबाद से विषधन रोड की तरफ सिकंदरपुर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सत्य प्रकाश कठेरिया के भाई के तिलक समारोह में शामिल होने जा रहे थे।इसी दौरान एक तेज रप्तार ट्रैक्टर ने उनकी गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी।टक्कर लगने से उनकी गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।हालांकि हादसे में पूर्व मंत्री शिवकुमार बेरिया,मुमताज,राजेंद्र त्रिपाठी और चालक सुरक्षित बच गए।इसी हादसे में रसूलाबाद की तरफ जा रहा एक ऑटो भी ट्रैक्टर की चपेट में आकर पलट गया और उसमें सवार दीपा गुप्ता पत्नी सर्वेश गुप्ता,उनका चार वर्षीय पुत्र सक्षम,सुनीता और प्रताप सिंह मामूली रूप से घायल हो गए।हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रैक्टर को कब्जे में लिया और मामले की जांच शुरू की।हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़ मौके से फरार हो गया।पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवकुमार बेरिया ने पुष्टि की है कि हादसे में उनकी गाई क्षतिग्रस्त हुई है लेकिन उसमें सवार सभी लोग सुरक्षित हैं।वे सिकंदरपुर में सत्यप्रकाश कठेरिया के भाई के तिलक समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे।प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।