

रिपोर्टर: दीपक शर्मा बामनवास
दौसा। शहर मंडल की बैठक आज डाक बंगले में आयोजित की गई।बैठक की शुरुआत परंपरानुसार दीप प्रज्वलन के साथ हुई। उसके बाद मुख्य अतिथि जगमोहन मीणा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा SIR हम सभी को वोटर लिस्ट को फ़िल्टर करने में मदद कर रही है,
कैसे यह तकनीक हमें बूथ स्तर पर सूक्ष्म जानकारी उपलब्ध कराती है,और कैसे BLA-2 के माध्यम से प्रत्येक घर पर जाकर यह सुनिश्चित करना आवश्यक है कि हर वोटर वास्तविक और सही रूप से दर्ज हो।
जिला अध्यक्ष लक्ष्मी रेला ने बूथ अध्यक्षों को एक–एक कर मंच पर बुलाया और उनकी सभी समस्याओं को सुना। मुख्य अतिथि जगमोहन मीणा ने उनकी हर समस्या को गंभीरता से सुनते हुए शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया एवं सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर जिम्मेदारी निभाने और मतदाता सूची में अधिक से अधिक नाम जोड़ने के निर्देश दिए, मृत् व्यक्तियों एवं अवैध घुसपैठियों के नाम वोटर लिस्ट से हटाने के निर्देश दिए।कोई भी भाजपा कार्यकर्ता इस योजना से वंचित न रहे जो संगठन की संवेदनशीलता और सक्रियता को दर्शाता है।
नगर अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह राजपूत ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
जिला मीडिया प्रभारी प्रेम हरितवाल ने बताया इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष महेश मीणा, बृजमोहन खुरी, अशोक शर्मा, नवीन शर्मा, रिकी पोंटिंग, राजेंद्र शर्मा, आशीष गुप्ता, राजेंद्र छीपा, बनवारी बेरवा, महेश गुप्ता एवं सभी बूथ अध्यक्ष एवं शक्ति केंद्रसंयोजक सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।