दौसाराजस्थान

स्वामी विवेकानंद जयंती पर दौसा में “रन फॉर स्वदेशी” का भव्य आयोजन

स्वामी विवेकानंद जयंती पर दौसा में “रन फॉर स्वदेशी” का भव्य आयोजन, 700 युवाओं ने लिया स्वदेशी का संकल्प

दौसा। (दीपक शर्मा बामनवास) भारतीय जनता युवा मोर्चा एवं स्वदेशी जागरण मंच के संयुक्त तत्वाधान में जिले में “रन फॉर स्वदेशी अभियान” का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें 700 युवाओं ने  स्वदेशी का संकल्प लिया

यह कार्यक्रम स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर पीएम श्री रामकरण जोशी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, दौसा में आयोजित हुआ, जिसमें लगभग 700 युवाओं, विद्यार्थियों एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम दौसा विधानसभा क्षेत्र में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Related Articles

कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक दीपक का पाथेय एवं मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। उन्होंने अपने उद्बोधन में युवाओं को स्वदेशी, स्वसंस्कृति एवं आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

स्वदेशी जागरण मंच के जिला प्रमुख राजेंद्र शर्मा ने स्वदेशी आंदोलन के महत्व पर प्रकाश डाला ब्रजभूषण शर्मा शारीरिक शिक्षक,डॉ. पाराशर ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया

मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष  लक्ष्मी जी रेला ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद जी के विचार आज भी युवा शक्ति के लिए मार्गदर्शक हैं। उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर प्रत्येक युवा को स्वदेशी अपनाने, आत्मनिर्भर बनने और राष्ट्र को मजबूत करने का संकल्प लेना चाहिए।

कार्यक्रम के दौरान “रन फॉर स्वदेशी” दौड़ को भाजपा जिलाध्यक्ष लक्ष्मी रेला एवं संघ के विभाग प्रचारक दीपक ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जिससे उपस्थित युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।

जिला मीडिया प्रभारी प्रेम हरितवाल ने बताया कि इस अवसर पर कार्यक्रम में अंजुल गुप्ता (उप जिला शिक्षा अधिकारी एवं प्रधानाचार्य मनीषा शर्मा, जिला महामंत्री विपिन जैन,युवा मोर्चा जिला महामंत्री एवं कार्यक्रम सहसंयोजक हरिओम हर्षाना,कार्यक्रम संयोजक मुकेश रमचेला, पंकज शर्मा सहित भाजपा, युवा मोर्चा, संघ, स्वदेशी जागरण मंच, विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी, शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन कमला शर्मा ने किया।

अंत में सभी अतिथियों, पदाधिकारियों, स्वयंसेवकों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया गया तथा स्वदेशी अपनाने, देशी उत्पादों को प्रोत्साहित करने एवं आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में योगदान देने का सामूहिक संकल्प लिया गया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!