A2Z सभी खबर सभी जिले की

नकली धातु को सोना बताकर सात लाख की ठगी करने वाले नामजद तीन अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार

*जनपद बस्ती।*
*दिनांक- 26.12.2025*

*थाना परसरामपुर/गौर/सोनहा व एसओजी/सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्यवाही में नकली धातु को सोना बताकर सात लाख की ठगी करने वाले नामजद तीन अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार-*

दिनांक 07.12.2025 को बेदीपुर बाजार में सोना चांदी के दुकान पर सोना बताकर इसके एवज मे पाँच लाख रूपया नगद तथा दो लाख का गहना लेकर गये, सोना को चेक कराया गया सोना नकली निकला जिसके सम्बंध में अखिलेश कुमार सोनी के तहरीर पर थाना परसरामपुर पर मु0अ0सं0 374/2025 धारा 318(4), 348, 317(2), 338, 339 BNS बनाम 1. सुमेर सिंह पुत्र राम प्रसाद ग्राम जोनाई थाना जैत जिला मथुरा 2. महेन्द्र सिंह पुत्र सुबाराम 3. गोठिया पुत्र रामसिंह निवासीगण बगड़ तिराहा थाना तिराया जिला अलवर राज्य राजस्थान के विरूद्ध पंजीकृत किया गया था। जिसकी विवेचना के क्रम में दिनांक 26.12.2025 को थान परसरामपुर, थाना गौर पुलिस व थाना सोनहा द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर नामजद तीनों अभियुक्तों को सुबह समय करीब 10 बजे, बेदीपुर नहर पुलिया से गिरफ्तार कर नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही किया जा रहा है।

*गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरणः-*
*1.* सुमेर सिंह पुत्र राम प्रसाद निवासी जोनई थाना जैत जिला मथुरा उम्र लगभग 35 वर्ष।
*2.* महेंद्र नायक पुत्र सुवाराम निवासी बगडराजपुर थाना बगडगद तिराया जिला अलवर ( राजस्थान) उम्र लगभग 40 वर्ष।
*3.* गोटिया पुत्र स्व0 राम सिंह निवासी बगडराजपुर थाना बगडगद तिराया जिला अलवर ( राजस्थान)।

Related Articles

*बरामदगी का विवरणः-*
*1.* मोबाइल (1अदद)।
*2.* 21500 रुपए।
*3.* लाकेट (15 अदद) पीली धातु

*गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीमः-*
*1.* थानाध्यक्ष परसरामपुर भानु प्रताप सिंह, जनपद बस्ती।
*2.* थानाध्यक्ष सोनहा महेश सिंह, थाना सोनहा, जनपद बस्ती।
3. थानाध्यक्ष संतोष कुमार, थाना गौर, जनपद बस्ती।
*4.* प्रभारी एसओजी विकास यादव, जनपद बस्ती।
*5.* उ0नि0 अभयनंदन सिंह, थाना परसरामपुर, जनपद बस्ती।
*6.* उ0नि0 तारकेश्वर यादव थाना सोनहा, जनपद बस्ती।
*7.* हे0का0 राम ललित, थाना सोनहा, जनपद बस्ती।
*8.* हे0का0 सुभाष चन्द्र, का0 हरिओम यादव थाना परसरामपुर, जनपद बस्ती।
*9.* हे0का0 रमेश यादव, हे0का0 इरशाद खान, हे0का0 अभय उपाध्याय, हे0का0 शिवम यादव, का0 चन्दन, एसओजी टीम, जनपद बस्ती।
*10.* हे0का0 सत्येन्द्र,सर्विलांस सेल, जनपद बस्ती।

*रिपोर्टर*

*संतोष कुमार*

*अखंड भारत न्यूज बस्ती*

मो0 9565061080

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!