दौसाराजस्थान

देश के गद्दारों को ढूंढना,साथ ही  आतंकवादीयो को किसी भी तरह की छूट नहीं दी जाए–हरितवाल

रिपोर्टर: दीपक शर्मा बामनवास

दौसा। देश में रहते हुए देश के साथ गद्दारी करने वालों को पहचान कर पुलिस को सूचना देनी चाहिए। राष्ट्र विरोधी इन गद्दारों को जो देश में रहते है इसी देश में पढ़ाई कर रहे है,इस देश के संसाधनों का बेनिफिट्स ले रहे हैं, इसी देश का अन्न खा रहे है। इसी देश का पानी पी रहे हैं, और इसी भारत माता की धरती पर रह रहे हैं।
उसके बाद भी देश के साथ गद्दारी कर रहे हैं, ऐसे राष्ट्र विरोधी एवं गद्दारों की सूचना तुरंत पुलिस को दें। यही हमारी सच्ची देशभक्ति है ऐसे देश के गद्दारों से सतर्क रहने की आवश्यकता है।

जिला मीडिया प्रभारी प्रेम हरितवाल ने बताया डॉक्टर द्वारा दिल्ली में किया गया आतंकवादी हमले को सरकार बड़ी गंभीरता से लेना चाहिए जीरो टॉलरेंस दिखाना चाहिए आतंकवाद के मामले मैं ना तो लीपा पोती ना कोई बहाना होना चाहिए इस आतंकवादी हमले को ना तो नजरअंदाज नहीं किया जा सकता और ना ही छुपाया जा सकता है सरकार को आतंकवाद के खिलाफ अपने लोगों की रक्षा करने का पूरा अधिकार है।आतंकवाद से मुंह नहीं मोड़ा जा सकता और ना ही इस पर लिपा पोती नहीं की जा सकती। आतंकवादियों,आतंकवादी प्रेमी एवं राष्ट्र विरोधी टुकड़े-टुकड़े गैंग के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

Related Articles
Show More
Back to top button