
कोटा — 30 सितम्बर से 6 अक्टूबर तक कोटा में आयोजित राज्य स्तरीय वुशु प्रतियोगिता में तांडव स्पोर्ट्स वुशु एकेडमी, भीलवाड़ा के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो पदक अपने नाम किए।
जिला वुशु संघ के सचिव नरेंद्र सिंह सख्तावत एवं टीम कोच अंकित नाथ योगी ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतियोगिता में अंडर-17 वर्ग में
• कुलदीप सिंह कनावत
• हनुमान शर्मा
ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर कांस्य पदक (Bronze Medal) हासिल किए।
दोनों खिलाड़ियों ने अपने कोच, एकेडमी और परिजनों का नाम रोशन करते हुए जिले का गौरव बढ़ाया है।