उत्तर प्रदेशकौशाम्बी

कौशाम्बी पुलिस का बड़ा अभियान, 21 वारण्टी अभियुक्त गिरफ्तार

कौशाम्बी पुलिस का बड़ा अभियान, 21 वारण्टी अभियुक्त गिरफ्तार

संवाददाता प्रभाकर मिश्र 

कौशाम्बी। अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस ने जिलेभर में एक साथ बड़ी कार्रवाई की। पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार के निर्देशन में 23/24 अगस्त 2025 की रात विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान जिले के अलग-अलग थानों से कुल 21 वारण्टी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार अभियुक्तों का थानावार विवरण इस प्रकार है—

Related Articles

थाना मंझनपुर से 2, करारी से 2, पश्चिम शरीरा से 1, महेवाघाट से 1, सराय अकिल से 1, पिपरी से 6, चरवा से 1, कोखराज से 1, सैनी से 2, मोहब्बतपुर पइन्सा से 2 और कड़ाधाम से 2 अभियुक्तों को पकड़ा गया।

एसपी राजेश कुमार ने बताया कि जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह के अभियान आगे भी लगातार चलाए जाएंगे। अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!