A2Z सभी खबर सभी जिले की

गोहत्या के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तारः आक्रोशित लोगों ने किया चक्का जाम, गर्भवती गाय को मारकर गोमांस ले गए थे

गोहत्या के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तारः आक्रोशित लोगों ने किया चक्का जाम, गर्भवती गाय को मारकर गोमांस ले गए थे

 

राहुल सेन मांडव

मो 9669141814

Related Articles

 

धार न्यूज/मध्य प्रदेश के बाग थाना क्षेत्र के डेहरीपुरा में गो हत्या के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 14 अगस्त की रात किसान नारायण के खेत में बंधी गर्भवती गाय की हत्या कर दी गई थी। अज्ञात हत्यारे गाय को काटकर गौमांस ले गए थे। आक्रोशित हिंदू समाज जनों ने गौहत्यारों को पकड़ने के लिए चक्का जाम कर दिया था।

एसडीओपी सुनील गुप्ता ने बताया कि पुलिस ने साइबर तकनीक की मदद से आरोपियों को पकड़ा है। गिरफ्तार आरोपियों में ग्राम मगरदा के कालिया और नरेंद्र तथा ग्राम कुडूजेता का जितेंद्र शामिल हैं। आरोपियों के पास से हत्या में प्रयुक्त धारदार फालिया भी बरामद की गई है।

पुलिस ने आरोपियों को गोवंश वध अधिनियम की धाराओं के तहत कुक्षी कोर्ट में पेश किया है। इस मामले में एक आरोपी अभी भी फरार है। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए खोजबीन तेज कर दी है।

आरोपियों को जेल भेजने के दौरान बड़ी संख्या में लोग पुलिस चौकी डेहरी में एकत्र हो गए थे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!