A2Z सभी खबर सभी जिले कीजमशेदपुरझारखंड

जमशेदपुर आदिवासी सांस्कृतिक एवं कला केंद्र स्थल सलगाझुड़ी में बिरसा मुंडा मूर्ति का अनावरण,

 

आदिवासी सांस्कृतिक एवं कला केंद्र स्थल सलगाझुड़ी में बिरसा मुंडा मूर्ति का अनावरण,

जमशेदपुर 10 मार्च बिरसा मुंडा आदिवासी कल्याण ट्रस्ट के अथक प्रयास से आदिवासी कला केंद्र स्थल सालगा झुडी में,

Related Articles

भगवान बिरसा मुंडा मूर्ति का अनावरण जिला परिषद के अध्यक्ष श्रीमती बारी मुर्मू, जिला परिषद के उपाध्यक्ष, श्री पंकज सिन्हा ,बीजेपी जमशेदपुर महानगर के जिला अध्यक्ष सुधांशु ओझा, सांसद प्रतिनिधि संजीव कुमार, पूर्व जिला परिषद के सदस्य श्री गणेश सोलंकी, गोविंदपुर मंडल अध्यक्ष पवन सिंह जी आदि के कर कमलों से किया गया

अनावरण के उपरांत आदिवासी सांस्कृतिक एवं कला केंद्र स्थल में, आदिवासी कला संस्कृति प्रशिक्षण अखाड़ा का शिलान्यास भी अतिथियों के द्वारा किया गया,

इस अवसर पर, आए हुए अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि बिरसा मुंडा आदिवासी कल्याण ट्रस्ट को सामाजिक कार्यों के लिए हर संभव मदद किया जाएगा, अतिथियों ने कहा कि इस क्षेत्र में आदिवासी कला एवं सांस्कृतिक भवन बन जाने से क्षेत्र के लगभग 15 पंचायत के आदिवासी समुदाय को इसका लाभ मिलेगा, विलुप्त होती आदिवासी पारंपरिक कला संस्कृत को बचाए रखने में लाभकारी साबित होगा,

उल्लेखनीय है कि आदिवासी कल्याण मंत्रालय भारत सरकार की ओर से, आदिवासी सांस्कृतिक एवं कला केंद्र भवन निर्माण के लिए डीपीआर तैयार हो गया है, शीघ्र ही भवन निर्माण का कार्य प्रारंभ होगा।

बिरसा मुंडा मूर्ति अनावरण कार्यक्रम में मुख्य भूमिका निभाने वाले बिरसा मुंडा आदिवासी कल्याण ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री राम सिंह मुंडा, संरक्षक श्री प्रभु राम मुंडा संरक्षक श्री अवधेश सिंह, सचिव श्री प्रकाश सांडील उपाध्यक्ष श्री बबलू करवा उपाध्यक्ष रूद्र मुंडा, गोविंदपुर के मुखिया श्री रणजीत सिंह जी संरक्षक श्री परमानंद सिंह जी, राम मुखी सहसचिव जुझार हो, अजय सिंह, काजू सांडील, जी मजिस्टर शर्मा, राजेश मुंडा महेश नाग, राज सांडील शंकर सोलंकी शोभा कक्षप , रणवीर सिंह, उमेश पुराण,धन सिंह मुंडा, किशोर महतो, लक्ष्मण मुंडा विवेक मुंडा, संजय कुमार, विशाल कुमार, डोमन मुंडा, आदि लोग शामिल हुए, धन्यवाद ज्ञापन धन्यवाद ज्ञापन बिरसा मुंडा आदिवासी कल्याण ट्रस्ट के सचिन प्रकाश दिलीप सिंह सांडील ने किया,

 

Show More
Back to top button