A2Z सभी खबर सभी जिले की

भारी वर्षा के कारण विद्यालयों में अवकाश घोषित

जिला कलेक्टर ने जारी किए आदेश

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में मौसम विभाग द्वारा जारी भारी वर्षा की चेतावनी के मद्देनजर जिला कलेक्टर प्रियंका गोस्वामी ने जिले के सभी आंगनबाडी केंद्रों व सरकारी और गैर-सरकारी विद्यालयों में कक्षा 1 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए अवकाश घोषित किया है। यह आदेश 25 अगस्त 2025 को लागू होगा। विद्यालय और आंगनबाड़ी स्टाफ को यथावत कार्य करना होगा।

सभी संस्था प्रधान/प्रभारी आंगनबाड़ी केंद्रों को निर्देशित किया गया है कि वे इस आदेश की अक्षरशः पालना कराएं।

यदि कोई संस्था प्रधान/प्रभारी उक्त समयावधि में विद्यालय/आंगनबाड़ी केंद्र संचालित करता पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 में विहित प्रावधानों के तहत कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Related Articles
Show More
Check Also
Close
Back to top button