A2Z सभी खबर सभी जिले की

व्याख्याता दाऊ दयाल शर्मा बने राजस्थान शिक्षक संघ के अध्यक्ष

रिपोर्टर मनमोहन गुप्ता कामां 9783029649

व्याख्याता दाऊ दयाल शर्मा बने राजस्थान शिक्षक संघ के अध्यक्ष

डीग जिले के कस्वा कामां- राजस्थान शिवाक संघ राष्ट्रीय उप शाखा की कार्यकारणी का चुनाव पर्यवेक्षक रोहतास जी एवं चुनाव अधिकारी भगवानदास की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। जिसमें दाऊद‌याल शर्मा व्याख्याता को अध्यक्ष पद पर निर्विरोध चुना गया। जितेन्द्र सिंह, जीतेन्द्र को वरिष्ठ उपाध्यक्ष , विनोद गोस्वामी उपाध्यक्ष, प्रीती शर्मा को उपाध्यक्ष, रिंकुबाला वशिष्ठ को महिला मंत्री, जान सिंह को मंत्री, बंसीलाल को कोषाध्यक्ष , पंचायत समिति सदस्य अख्तर अली, प्रबोधक पदम सिंह, संस्कृत शिक्षा सदस्य प्रेमचन्द कटारा, सभा अध्यक्ष रामगोपाल शर्मा, उप सभाध्यक्ष राम-नारायण व प्रेमचन्द त्रिपाठी को निर्विरोध चुना गया।साथ ही प्रदेश महासमिति सदस्यो के रूप से रिंकूबाला वशिष्ठ, महेश कुमार रमन, राकेश खंडेलवाल, धीरेन्द्र कुमार, महावीर यादव नरेस यादव, सुशीला यादव, भगवान दास को चुना गया। चुनाव संपन्न हो जाने के बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष दाऊदयाल शर्मा का संघ के सदस्यों ने साफा बांधकर व माला पहनकर स्वागत सम्मान किया|

Related Articles
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!