A2Z सभी खबर सभी जिले की

कलेक्टर जैन द्वारा ग्राम पंचायत पिपल्यारावजी के सचिव और सहा. सचिव एम्प्लॉय ऑफ द मन्थ से सम्मानित

 

नीमच/मनासा। ग्राम पंचायत पिपल्यारावजी के सचिव मनोहर शर्मा व सहायक सचिव सुरेन्द्र कुमार शर्मा को अच्छे काम के लिए कई बार अलग-अलग योजनाओं को समय पर पूर्ण करवाने पर सम्मान मिलता रहा है।

जिसके तहत आज पुनः ग्राम पंचायत पिपलिया रावजी के सचिव और सहा सचिव को कलेक्टर के द्वारा सम्मान समारोह में Emloy of The month के पुरुष्कार से सम्मानित किया गया। बता दे, कि ग्राम पंचायत के सहायक सचिव सुरेन्द्र कुमार शर्मा को पिछले एक दशक में ऐसे कई बार सम्मान स्वरूप पुरुष्कारो से 15 अगस्त व 26 जनवरी को सम्मानित किया जा चुका है।

जिसमे PM आवास पूर्णता, स्वच्छ भारत मिशन, आयुष्मान कार्ड योजना, मनरेगा,कोरोनाकाल के समय अच्छा कार्य, निर्वाचनों में आदर्श मतदान, सभी सर्वे कार्यो के साथ E-KYC एवं जल संरचनाओं, जैसी बड़ी-बड़ी कार्य योजनाओं पर कई बार सम्मानित किया जाता रहा है।

Related Articles

आपको बता दे कि सुरेन्द्र कुमार शर्मा सहायक सचिव संगठन के जिलाध्यक्ष पद पर भी सराहनीय कार्यशैली से बने हुए है। परन्तु आज पुनः ग्राम पंचायत पिपल्यारावजी के दोनो होनहार कर्मचारियों मनोहर शर्मा व सुरेन्द्र कुमार शर्मा को साथ-साथ सम्मान मिला तो सहपाठियों सहित ग्रामीणों में भी हर्ष होकर सभी इनको बधाई दे रहे।

Show More
Back to top button