A2Z सभी खबर सभी जिले कीमध्यप्रदेशशहडोल

पर्यावरण संरक्षण के दृष्टिगत संभाग स्तरीय कार्यशालाअयोजित*

 

✍️✍️✍️✍️✍️अखंड भारत न्यूज़ जियाउद्दीन अंसारी

*शहडोल* प्रदेश सरकार द्वारा पर्यावरण संरक्षण को दृष्टिगत रखते हुए गणेशोत्सव के दौरान माटी गणेश-सिद्ध गणेश अभियान प्रारंभ किया है। जन अभियान परिषद शहडोल द्वारा स्थानीय सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पांडव नगर शहडोल में संभाग स्तरीय कार्यशाला का अयोजन विधायक जयसिंहनगर श्रीमती मनीषा सिंह के मुख्य आतिथ्य में आयोजित किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति में मिट्टी को शुद्ध एवं पवित्र माना जाता है। मिट्टी से बनी गणेश प्रतिमा को श्रेष्ठ माना गया है।

Related Articles

आपने कहा कि गणेश उत्सव के दौरान आम जन मिट्टी से बनी गणेश मूर्ति की ही स्थापना करके पर्यावरण संरक्षण में सहयोग प्रदान करें। इस अवसर पर श्री राम कृष्ण जी प्रांत पर्यावरण प्रमुख महाकौशल , श्री अमित दवे ,प्रांत संगठन मंत्री विद्या भारती महाकौशल,श्री भीम सिंह डामोर संभाग समन्वयक जन अभियान परिषद, श्री विष्णू मिश्रा व्यवस्थापक ,विवेक पांडेय जिला समन्वयक जन अभियान परिषद, श्री अनिल द्विवेदी प्राचार्य, आलोक सोंधिया ब्लॉक समन्वयक, श्री ऋतिक गुप्ता मूर्तिकार तथा विद्यालय के विद्यार्थियों ने कार्यशाला में भाग लिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए श्री राम कृष्ण पर्यावरण प्रमुख ने कहा कि मिट्टी से बनी मूर्तियां विसर्जन के बाद जल में घुल जाती हैं। जबकि प्लास्टर ऑफ पेरिस से बनाई गई मूर्तियां जल स्त्रोतों को खराब करती हैं तथा विसर्जन के बाद पानी में घुलती भी नहीं हैं। पर्यावरण को संरक्षित करना तथा उसे बचाने का दायित्व हम सबका है। हम सबको गणेश उत्सव के दौरान मिट्टी से बनीं मूर्तियों की ही स्थापना करनी चाहिए।
श्री अमित दवे ,प्रांत संगठन मंत्री विद्या भारती ने कहा कि मिट्टी में पांच तत्व जल, भूमि, आकाश, वायु तथा अग्नि मौजूद होते हैं। मिट्टी को बहुत ही पवित्र एवं शुद्ध माना गया है। पुराणों में भी इस बात का वर्णन है कि माता पार्वती जी नें सबसे पहले मिट्टी के गणेश जी बनाकर यह परंपरा शुरू की थी।

श्री भीम सिंह डामोर संभाग समन्वयक जन अभियान परिषद ने कहा कि ईको फ्रेंडली गणेश प्रतिमाएं प्रदूषण नहीं फैलाती हैं। पूरे प्रदेश में गणेश उत्सव के दौरान मिट्टी बनीं प्रतिमाओं की स्थापना की जा रही है। जन अभियान परिषद के माध्यम से जिले के विभिन्न स्थानों में कार्यशालाएं आयोजित कर आम जन को मिट्टी से गणेश प्रतिमाएं बनाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कार्यक्रम का संचालन जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री विवेक पांडेय ने किया।

Back to top button
error: Content is protected !!