

हमीरपुर जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र में एक आवारा साड़ 45 फिट गहरे कुएँ में गिर गया।जिसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की सहायता से आवारा साड़ को कुए से बाहर शकुशल निकाला ।
जलालपुर थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव के पास बने 45 फिट गहरे कुएँ में एक आवारा साड़ गिर गया ।जिसकी सूचना वहाँ के ग्रामीणों ने पुलिस को दी।सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की सहायता से कुएँ में पंप से पानी भर कर सांड को बड़ी मशक्कत के बाद कुए से शकुशल निकाल लिया गया ।