उत्तर प्रदेशशाहजहाँपुर

— श्रद्धालुओं के माथे पर राम नाम का तिलक लगाकर करेगी स्वागत —

शाहजहाँपुर/कैंट। फैक्ट्री स्टेट मैदान में चल रही पावन श्रीराम कथा के अवसर पर लंगोटी बाबा सेवा समिति ने एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली है। समिति कथा स्थल पर आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु के मस्तक पर श्रद्धापूर्वक राम नाम का तिलक लगाकर उनका अभिनंदन और स्वागत करेगी। यह ‘तिलक वंदन सेवा’ भक्ति, समर्पण और आतिथ्य की एक अनूठी मिसाल बनेगी।

“प्रभु के कार्य से बढ़कर कोई सेवा नहीं” – लवकुश मिश्रा

समिति के संस्थापक लवकुश मिश्रा ने इस सेवा पर अपने भाव व्यक्त करते हुए कहा कि, “प्रभु श्रीराम के कार्य में तन-मन से सेवा करना ही जीवन का परम सौभाग्य है।” उन्होंने भावपूर्ण स्वर में जोड़ा, “प्रभु राम के काम आ सको, इससे बढ़कर क्या हो सकता है। यही हमारा धर्म और यही सच्चा परमार्थ है।”

समिति के सेवादार कथा परिसर में प्रसन्न मुखमंडल के साथ उपस्थित रहेंगे, जिसका मुख्य उद्देश्य भक्तों में आध्यात्मिक भाव जगाना और पूरे कथा स्थल को राममय वातावरण से आलोकित करना है।

Related Articles

इस सेवा और सहयोग से कथा स्थल पर भक्ति, सेवा और प्रेम की त्रिवेणी निरंतर प्रवाहित होती रहेगी, जो श्रद्धालुओं को एक गहन आध्यात्मिक अनुभव प्रदान करेगी।

रिपोर्टर अमित दीक्षित

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!