
मांडू में जहाज महल की सफाई करने पहुंचे शहरवासीः
बच्चों ने रैली निकालकर दिया स्वच्छता का संदेश, टूरिस्ट से कचरा ने फैलाने की रिक्वेस्ट
राहुल सेन मांडव
मो 9669141814
मांडू न्यूज/भारतीय पुरातत्व विभाग मांडू ने गुरुवार को स्वच्छता पखवाड़ा मनाया। जहाज महल परिसर में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय निकाय और स्कूल के छात्र-छात्राएं शामिल हुए।
बच्चों ने जहाज महल से नगर परिषद कार्यालय तक स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली। उन्होंने सड़कों के दोनों ओर से कचरा और गंदगी हटाई। पर्यटकों और रहवासियों को घर के बाहर कचरा न फेंकने की सलाह दी गई।कार्यक्रम के दौरान श्रमदान, पौधारोपण और चित्रकला प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। नगर परिषद ने हेरिटेज स्ट्रीट की सफाई की। भारतीय पुरातत्व विभाग के सीए प्रशांत पाटणकर ने पर्यटकों से स्मारकों में कचरा केवल कचरापात्र में डालने की अपील की।
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं रोशनी गावर और नेहा सिंगारे ने स्वच्छता संदेश के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पेंटिंग बनाई। छात्र जाह्नवी भंवर और गौतम भूरिया ने मांडू को स्वच्छता में नंबर वन बनाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में शिक्षक संजय तिवारी, पीटीआई हेमंत यादव, लेखापाल राजू सैनी और वरिष्ठ गाइड विश्वनाथ तिवारी उपस्थित रहे। शिक्षिका तानू चौहान के साथ कक्षा 9वीं से 12वीं तक के सैकड़ों विद्यार्थियों ने भी भाग लिया