
रिपोर्टर मनमोहन गुप्ता कामां 9783029649
संघ का शैक्षिक सम्मेलन कल व परसों 26 एवं 27 सितंबर को. विशेष तैयारी बैठक का हुआ आयोजन
कामां: राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय जिला शाखा डीग के दिनांक 26 एवं 27 सितंबर को गंगा वाटिका मैरिज होम में आयोजित होने वाले स्तरीय शैक्षिजिलाक सम्मेलन के आयोजन के संदर्भ में उपशाखा अध्यक्ष दाऊ दयाल शर्मा की अध्यक्षता में सम्मेलन की तैयारियों से संबंधित समीक्षात्मक बैठक आहूत की गई। मंत्री थान सिंह बैंसला ने बताया कि दो दिवसीय शैक्षिक सम्मेलन के सकुशल आयोजन हेतु विभिन्न कार्य व्यवस्थार्थ यथा रजिस्ट्रेशन एवं स्वागत पार्किंग जलपान एवं भोजन संबंधी दायित्वों पर आवश्यक विचार विमर्श किया गया। इस अवसर पर सम्मेलन संयोजक धीरेंद्र शर्मा सहसंयोजक नीतेश शर्मा कोषाध्यक्ष बंसीलाल तथा कार्यकारिणी सदस्य हरवीर यादव महेश कुमार रमन पंकज पाराशर चतुर्भुज शर्मा राजप्रताप सिंह अमित डागुर बबलू गुर्जर अख्तर अली प्रेमचंद कटारा आनंद कुमार प्रेमानंद त्रिपाठी उपस्थित रहे।