A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरेकिशनगंजदरभंगापूर्णियाबिहारबेगुसरायबेतियाभाबुआमधुबनीमधेपुराराजनीतिसारनसीतामणिसीवान
Trending

बिहार विधानसभा चुनाव 2025: प्रथम चरण में शाम 5 बजे तक 60.18% मतदान

17 जिलों में शांतिपूर्ण मतदान, बेगूसराय, समस्तीपुर और मधेपुरा में सबसे अधिक उत्साह

रिपोर्ट: अखंड भारत सारण संवाददाता — डॉ. देशराज बिक्रांत

बिहार विधान सभा आम निर्वाचन 2025 के प्रथम चरण में बुधवार, 06 नवंबर 2025 को मतदान शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। निर्वाचन आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार शाम 5:00 बजे तक कुल 60.18% मतदान दर्ज किया गया।

प्रथम चरण में शामिल 17 जिलों में मतदाताओं ने लोकतंत्र के महापर्व में बढ़-चढ़कर भागीदारी दिखाई। कई बूथों पर महिलाओं और युवा मतदाताओं की सक्रिय उपस्थिति विशेष रूप से देखने को मिली।

जिलावार मतदान प्रतिशत पर नजर डालें तो

Related Articles
  • बेगूसराय (67.32%),
  • समस्तीपुर (66.65%),
  • मधेपुरा (65.74%)

शीर्ष तीन जिलों में शामिल रहे, जहाँ मतदाताओं का उत्साह उल्लेखनीय रहा।

वहीं

  • शेखपुरा (52.36%),
  • मुँगेर (54.90%),
  • भोजपुर (53.24%)

जिलों में मतदान अपेक्षाकृत कम दर्ज किया गया।

अन्य प्रमुख जिलों में—

  • मुजफ्फरपुर: 65.23%
  • गोपालगंज: 64.96%
  • सहरसा: 62.65%
  • लखीसराय: 62.76%
  • सारण: 60.90%
  • खगड़िया: 60.65%
  • वैशाली: 59.45%
  • पटना: 55.02%
  • बक्सर: 55.10%

निर्वाचन आयोग ने बताया कि सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा बलों की तैनाती और व्यवस्थाएँ संतोषजनक रहीं। कहीं से किसी बड़े व्यवधान की सूचना नहीं मिली। आयोग ने मतदाताओं की भागीदारी की सराहना की और आगामी चरणों में भी शांति एवं उत्साह बनाए रखने की अपील की।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!