

रिपोर्टर राजकुमार हमीरपुर अखंड भारत
मौदहा हमीरपुर।पुलिस ने ऑपरेश लंगड़ा के तहत बड़ी कार्यवाही करते हुए महिला के हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया है। बताते चले कि मौदहा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रीवन गांव क्षेत्र के खेतों में बनी कच्ची सड़क पर बीते 27 तरीक को एक अज्ञात महिला का शव मिला था ।जिसकी पहचान छिपाने के लिए हत्यारों ने महिला का चेहरा जला दिया था।महिला हरे रंग की साढ़ी पहने हुए थी महिला के बाएं हाथ की कलाई पर गायत्री नाम लिखा हुआ था तथा दाएं हाथ की हथेली के पिछले हिस्से में ओम का निशान बना हुआ था ।जिसके शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था साथ रीवन गांव निवासी चौकीदार सुखनंदन खंगार पुत्र होरीलाल द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ थाना में मु०अ०सं० 385/2025 धारा 103(1)/238 बी०एन०एस० के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया था।जिसके चलते अरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस की टीम गठित की गयी थी।इसी क्रम में मौदहा थाना की पुलिस अरोपियों की तलास में भ्रमण पर थी कि थाना पुलिस को शुक्रवार की सुबह मुखबिर की सूचना मिली की रीवन गांव के खेतों में महिला की हत्या कर शव फेकने वाले लोग नेशनल चौरहा से इंगोहटा वाले रोड पर मोटरसाइकिल से जा रहे हैं ।सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने अरोपियों को पकड़ने के लिए घेराबंदी की पुलिस से घिरा देख अरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने अपनी आत्मरक्षा के चलते रामसुफल प्रजापती पुत्र पचुवा 28 वर्षीय निवासी वरहेन्डा थाना अतर्रा जनपद बाँदा के दहिने पैर पर गोली मारी तथा दूसरे आरोपी शोनू यादव पुत्र जगदेव 25वर्षीय निवासी गुरदहा के बाएं पैर पर गोली मारी ।दोनों अभियुक्तगणों को पुलिस ने मौके पर ही घेर कर गिरफ्तार कर लिया।साथ ही इलाज के लिए सीएचसी मौदहा में भर्ती किया ।पुलिस को रामसुफल के पास से एक अदद तमंचा 315बोर, एक खोखा कारतूस व दो जिंदा कारतूस सहित 350 रुपये और शोनू यादव के पास से एक अदद तमंचा 315बोर, एक खोखा कारतूस व एक जिंदा कारतूस 315बोर सहित 410 रुपये बरामद हुए हैं ।
अरोपी ने कबूला अपना जुर्म
अभियुक्त रामसुफल ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह पहले से शादीशुदा है ,गायत्री उसके दोस्त शोनू यादव के साथ भी रहती थी,जिससे वह गायत्री से पीछा छुड़ाना चाहता था।अपने दोस्त शोनू यादव से मिलकर बहाने से गायत्री को मोटरसाइकिल पर बैठाकर लिए जा रहे थे कि रीवन गांव के पास रात्री में हम दोनों ने उसका गला दुपट्टे से कसकर हत्या कर दी और उसकी पहचान छिपाने के लिए उसके पर्स व अन्य चीजों को चेहरे पर रखकर जला दिया था और मौके से फरार हो गए थे।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
उमेश कुमार सिंह प्र०नि० थाना मौदहा,उ०नि० विनेश गौतम,उ०नि० अभिषेक त्रिवेदी,उ०नि० मोहित कुमार,का० विनोद कुमार, का० विजय प्रताप, का० धर्मेन्द्र कुमार, का० अमन कुमार ,उ०नि० सचिन शर्मा प्रभारी एसओजी टीम,का०अतुल कुमार एसओजी,का० शक्ति सिंह एसओजी,का० सुरेन्द्र मिश्रा एसओजी ,का० गजेन्द्र सिंह सर्विलांस