A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

मौदहा बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में अध्यक्ष पद पर शिवलाल तो महामंत्री पद पर काबिज हुए विवेक दीक्षित।

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

मौदहा हमीरपुर। अध्यक्ष व महामंत्री पदों पर सम्पन्न हुए बार एसोसिएशन मौदहा के वार्षिक चुनाव में अध्यक्ष पद पर शिवलाल पाल तो महामंत्री पद पर विवेक दीक्षित विजयी हुए।

मंगलवार को मौदहा तहसील परिसर स्थित अधिवक्ता भवन में सुबह 9 बजे से शुरू हुए अध्यक्ष व महामंत्री पदों के लिए मतदान की प्रक्रिया दिनभर चली और शाम 5 बजे मतगणना के बाद परिणाम की घोषणा की गई। जिसमे कुल 173 वोटों में अध्यक्ष पद पर शिवलाल पाल 105 वोटों के साथ निर्वाचित हुए जबकि बरदानी प्रसाद 38 मतों के साथ दूसरे, जयहिंद 18 मतों के तीसरे तो महमूद रज़ा 12 वोटों के साथ चौथे स्थान पर रहे। इसी प्रकार महामंत्री पद पर विवेक दीक्षित 82 मतों के साथ निर्वाचित हुए जबकि दूसरे स्थान पर राकेश वर्मा 70 मत व फिरोज़ अहमद 19 मत के साथ तीसरे स्थान पर रहे। नव निर्वाचित अध्यक्ष व महामंत्री का फूल मालाओं से लादकर जोरदार स्वागत हुआ। उक्त चुनावी प्रक्रिया ईल्डर्स कमेटी के चेयरमैन एडवोकेट हयात अहमद खान एवं सदस्य मूलचंद राजपूत, अयोध्या प्रसाद गुप्ता, हरिपाल सिंह, विजय सिंह यादव सहित चुनाव प्रभारी मोहम्मद फरहान एडवोकेट की निगरानी में सम्पन्न हुई।

Related Articles
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!