

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट
मौदहा हमीरपुर।कल से शुरू हो रहे मुस्लिम समुदाय के पवित्र महीने रमजान और मार्च के पहले सप्ताह में पडने वाले सनातन धर्म के महत्वपूर्ण त्यौहार होली को लेकर कोतवाली में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता संयुक्त रूप से अपर जिलाधिकारी राजेश कुमार शुक्ला और अपर पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार गुप्ता ने की।इस दौरान उपजिलाधिकारी कर्णवीर सिंह और क्षेत्राधिकारी राजकुमार पाण्डेय मौजूद रहे।
कल से शुरू होने वाले पवित्र महीने रमजान और मार्च महीने के पहले सप्ताह में पडने वाले त्यौहार होली को लेकर कोतवाली परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।जिसकी जिसकी अध्यक्षता संयुक्त रूप से अपर जिलाधिकारी राजेश कुमार शुक्ला और अपर पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार गुप्ता ने की।दोनों अधिकारियो ने कस्बे सहित क्षेत्र के सभ्रांत लोगों से होलिका दहन स्थल, मटकी फोडने के कार्यक्रम और मस्जिदों में होने वाली नमाज़ और नमाज़ के समय को लेकर गहन चर्चा की। इस दौरान वही पुराना आवारा सुअरों का राग अलापा गया जिस समस्या का समाधान दोनों अधिकारियों ने करने की बात कही।जबकि क्षेत्र में सत्तर और कस्बे में लगभग एक दर्जन स्थानों पर होलिका दहन के स्थान और कस्बे में सात स्थानों पर मटकी फोड कार्यक्रम आयोजित होने की बात सामने आई। वहीं दोनों अधिकारियों ने मटकी की ऊंचाई कम करने और हर्षोल्लास से त्यौहार मनाने की बात कही। इतना ही नहीं नेशनल हाईवे पर होने वाले हादसों को कम करने के लिए भी लोगों से सुझाव मांगे। इस दौरान उपजिलाधिकारी कर्णवीर सिंह, क्षेत्राधिकारी राजकुमार पाण्डेय, अधिशाषी अधिकारी सीमा तोमर, कोतवाली प्रभारी संतोष सिंह, उपखण्ड अधिकारी मौदहा, डा. मुबीन खान, जावेद अखतर, हाफिज अब्दुल रफीक, आशीष सिंह, कौशलेन्द्र सिंह, नईम अहमद प्रवक्ता सहित अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।