A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorized

हनुमान जी के पांच चमत्कारिक मंदिर ।

हनुमान जी प्रभु श्री राम के भक्त हैं और भगवान शिव के 11 रुद्र अवतार हैं। हनुमान जी के विषय में पुराणों में लिखा है कि हनुमान जी चिरंजीवी  हैं। वह शिव के 11 रुद्र अवतार होने के कारण और माता सीता के आशीर्वाद के कारण चिरंजीवी हैं। हनुमान जी को भक्त शिरोमणि होने की उपाधि प्राप्त है क्योंकि उनसे बड़ा भक्त संसार में ना हुआ है  और ना होगा।

हनुमान जी उठने, सोते, जागते, बैठते केवल रामनाम की धुन मे  रमें रहते हैं। हनुमान जी परम दयालु और परम कृपालु है वे अपने भक्तों पर कृपा बनाए रखते हैं।

1. सालासर बालाजी धाम – भारत के राजस्थान राज्य में पड़ने वाले हनुमान जी के सुप्रसिद्ध मंदिर सालासर बाला जी धाम है। यह मंदिर अपने आप में कई कारणों से विशेष महत्व रखता है। इस मंदिर में हनुमान जी की जो प्रतिमा स्थापित है उस  प्रतिमां में हनुमान जी की दाढ़ी और मूंछ देख सकते हैं। इस मंदिर के अतिरिक्त संपूर्ण भारत में ऐसा कोई मंदिर नहीं जहां आपको हनुमान जी की दाढ़ी और मूंछ दिखाई पड़े। इस मंदिर की स्थापना संत मोहनदास के द्वारा विक्रम संवत 1811 को की गई थी। इस मंदिर में आने वाले भक्तों का मानना है यह एक सिद्ध स्थान है। जहां श्री राम भक्त हनुमान अपनी संपूर्ण शक्ति के साथ विराजते हैं। इस मंदिर में आने वाले भक्तों की समस्त मनोकामनाएं पूर्ण होती है।2 . हनुमानगढ़ी अयोध्या – यह मंदिर राम जी की जन्मभूमि अयोध्या में पड़ता है। इस मंदिर का नाम हनुमानगढ़ी  है। यह मंदिर अपने आप में विशेष महत्व रखता है क्योंकि यह है राम जन्मभूमि के पास स्थित है। इस मंदिर में भक्तों की अपार भीड़ देखने को मिलती है। हनुमान जी को अयोध्या का कोतवाल भी कहा जाता है। हनुमान जी महाराज प्रभु श्री राम के परम भक्त हैं। और हनुमान जी की अनुमति के बिना प्रभु श्री रामजी के दर्शन करना किसी के लिए भी संभव नहीं है। हनुमानगढ़ी मंदिर एक ऐसा दिव्य स्थान है जहां की चरण रज को माथे से लगाने से, जहां की पवित्र भूमि पर अपने कदमों को रखते आपको बजरंगबली महाराज की सकारात्मक ऊर्जा का आभास होने लगेगा।3. संकट मोचन हनुमान मंदिर काशी – संकट मोचन हनुमान मंदिर उत्तर प्रदेश राज्य के काशी शहर में स्थित है। यह मंदिर भारत ही नहीं विदेशों में भी ख्याति प्राप्त है । इस मंदिर में हनुमान जी की प्रतिमां अत्यंत मनमोहक है। इस प्रतिमा की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि हनुमान जी का मंदिर के ठीक सामने ही प्रभु श्री राम का मंदिर स्थापित है। अर्थात हनुमान जी हर पल प्रभु श्री राम को ही निहारा करते हैं । इस मंदिर की स्थापना करीब 400साल पहले महान संत तुलसीदास जी के द्वारा की गई थी। इस मंदिर में आने वाले भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण होती है।4. श्री बालाजी हनुमान मंदिर जामनगर – श्री बालाजी हनुमान मंदिर गुजरात राज्य के जामनगर में स्थित है। इस मंदिर में भक्तों की अपार भीड़  देखने को मिलती है। इस मंदिर की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इस मंदिर के नाम पर एक विश्व रिकॉर्ड दर्ज है। यह विश्व रिकॉर्ड इस मंदिर को इसलिए प्राप्त है क्योंकि इस मंदिर में सन 1964 से लेकर आज तक इस मंदिर में लगातार राम नाम के जप का गान होता जा रहा है। यही कारण है कि इस मंदिर को राम नाम जप के लिए विश्व रिकॉर्ड प्राप्त है।5. बड़ा हनुमान मंदिर प्रयागराज – बड़ा हनुमान मंदिर उत्तरप्रदेश राज्य के इलाहाबाद में पड़ता है। यह मंदिर संगम तट के पास स्थित है। इस मंदिर की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि साल में एक बार संगम का जलस्तर इतना बढ़ जाता है कि संगम का पानी इस मंदिर के अंदर आ जाता है और हनुमानजी को स्नान कराकर गंगा ,यमुना और सरस्वती वापस लौट जाती हैं। भक्तों की आस्था और उनका मानना है कि इस मंदिर में आने वाले भक्तों की पुकार अवश्य सुनी जाती है। एवं यहां से कोई भक्त कभी खाली हाथ नहीं लौटता है।

Related Articles
Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button
error: Content is protected !!