A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedउत्तर प्रदेशप्रयागराज

उमेश पाल की पहली पुण्य तिथि आज

24 फरवरी को सब पहुंचेगे श्रधांजलि देने

देश और प्रदेश में भूचाल ला देने वाले उमेश पाल हत्याकांड को 24 फरवरी को एक साल पूरे हो गये। पहली पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन सुलेमसराय में किया गया है। इसके लिए शहर में पोस्टर लगाए गए हैं। इसमें निवेदक के तौर पर उमेश की पत्नी जया पाल को दर्शाया गया है। पोस्टर में दोनों पुलिसकर्मियों संदीप निषाद और राघवेंद्र सिंह की भी फोटो है, जो उमेश पाल को बचाने में शहीद हो गए थे। शहर के कई इलाकों में पोस्टर लगाकर लोगों से कमला गार्डन सुलेमसराय में पहुंचने की अपील की गई है।

24 फरवरी को की गई थी हत्या

विधायक राजू पाल हत्याकांड के गवाह रहे उमेश पाल की सरेआम हत्या प्रयागराज धूमनगंज थाना क्षेत्र के सुलेमसराय स्थित उनके आवास के पास कर दी गई थी। मौके पर उनके दोनों गनर संदीप निषाद और राघवेंद्र सिंह भी मारे गए थे। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। जिसमें माफिया अतीक अहमद का बेटा असद समेत गुड्डू मुस्लिम सहित दर्जन भर लोग दिखे थे।

Related Articles

Warning: Attempt to read property "ID" on bool in /home/u456938103/domains/akhandbharatlivenews.com/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-actions.php on line 114
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!