A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorized

DM: शिकायतकर्ता की संतुष्टि ही शिकायत निस्तारण का उचित मानक

झांसी जिलाधिकारी कुमार एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश एस ने संयुक्त रूप से आज थाना समाधान दिवस के मौके पर थाना रक्सा में जन शिकायतों को सुनते हुए सरकारी एवं निजी भूमि पर अवैध कब्जों की शिकायतों पर कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए, उन्होंने कहा कि थाने पर आने वाले शिकायतकर्ताओं के साथ संवेदनशील होकर मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए व्यवहार किया जाए और उनकी शिकायतों को समय से निस्तारित किया जाना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी श्री अविनाश कुमार ने कहा कि जनपद में जीरो टॉलरेंस की नीति के अंतर्गत संवेदनशील और पारदर्शी प्रशासन देना जिला प्रशासन प्राथमिकता है। लोक शिकायतों का समयबद्ध व गुणवत्तापरक निस्तारण प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने प्राप्त होने वाली शिकायतों के समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण व प्रभावी निस्तारण के निर्देश देते हुए कहा कि शिकायतों का मेरिट के आधार पर निस्तारण करना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि महिलाओं विशेषकर बालिकाओं के साथ हुए अपराध की शिकायत को तत्काल गंभीरता से लेते हुए उसका निस्तारण करना सुनिश्चित किया जाए।समाधान थाना समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश प्रयागराज द्वारा आयोजित बोर्ड परीक्षाओं को सकुशल संपन्न कराया जाना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा की दो पालियों में आयोजित परीक्षा में परीक्षा केंद्रों पर लगाए गए पुलिस कर्मी मुस्तैदी से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें। उन्होंने कहा की जनपद में धारा 144 लागू है, अतः इसका कड़ाई से अनुपालन किया जाना सुनिश्चित किया जाए।थाना समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी ने उपस्थित लेखपाल, कानूनगो और पुलिस अधिकारियों से कहा कि आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन को सकुशल संपन्न कराए जाने के दृष्टिगत जनपद में सतर्कता सुनिश्चित की जाए और क्षेत्र भ्रमण के दौरान असामाजिक तत्वों पर विशेष नजर रखी जाए। उन्होंने कहा कि छोटी से छोटी घटना को भी गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई करना सुनिश्चित किया जाए।जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने कहा कि जनसुनवाई तथा सी0एम0 हेल्पलाइन में आने वाली शिकायतों को गुणवत्तापरक निस्तारण के लिए प्रभावी तंत्र विकसित किया जाए। उन्होंने लम्बित संदर्भों की समीक्षा करते हुए कहा कि विभागीय स्तर पर नियमित समीक्षा की जाए और लम्बित संदर्भों के समय से निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने पूर्व शिकायतों की निस्तारण की समीक्षा करते हुए निस्तारित पत्रावलियों का अवलोकन किया और निर्देश दिए कि निस्तारण से शिकायतकर्ता का संतुष्ट होना अनिवार्य है जिलाधिकारी श्री अविनाश कुमार ने थाना समाधान दिवस के अवसर पर थाना रक्सा में पुलिस अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि क्षेत्र में लगातार पेट्रोलिंग किया जाना सुनिश्चित किया जाए। क्षेत्र में व्यापक सुरक्षा व्यवस्था किए जाने के अतिरिक्त उन्होंने इस दौरान सोशल मीडिया पर भी सतत् दृष्टि बनाए रखने के निर्देश दिए। थाने के निरीक्षण के दौरान उन्होंने विवेचना पंजिका, टॉप टेन अपराधी पंजिका का अवलोकन कर टॉप टेन अपराधियों के विरुद्ध कार्यवाही किए जाने एवं भूमि संबंधित प्रकरणों के नियम अनुसार समाधान किए जाने के निर्देश दिए है। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश एस, थानाध्यक्ष रक्सा, नायब तहसीलदार सहित क्षेत्र के लेखपाल, कानूनगो आदि उपस्थित रहे है।


Warning: Attempt to read property "ID" on bool in /home/u456938103/domains/akhandbharatlivenews.com/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-actions.php on line 114
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!