

रिपोर्टर राजकुमार हमीरपुर अखंड भारत
सुमेरपुर हमीरपुर। श्री गायत्री महायज्ञ के समापन पर कथा पंडाल से साधु संतों ने दिनभर सगुण निर्गुण के भजनों को प्रस्तुत कर लोगों को जीवन जीने की राह बताई। वही भजन गायिका गोल्डी शर्मा ने अपने भजनों से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
इस धार्मिक आयोजन के आखिरी दिन कथा मंच पर साधु संतों व भजन कीर्तन गायको के अधीन रहा। इस मंच से वह अपने भजन व कीर्तन के माध्यम से लोगों को जीवन जीने की राह बताई। वहीं क्षेत्रीय कलाकार भजन गायिका गोल्डी शर्मा ने ढोलक वादक भूरा सिंह देवगांव के साथ मिलकर शानदार प्रस्तुति दी। जिसको लोगों ने खूब सराहा।भजन कीर्तन श्रवण करने के लिए बड़ी संख्या में लोग पंडाल पर मौजूद रहे।