

रिपोर्टर राजकुमार हमीरपुर अखंड भारत
मौदहा हमीरपुर। इस समय चल रहे एस. आई.आर. के काम में लापरवाही बरतने वाले बी.एल.ओ. और सुपरवाइजर पर जहां कार्यवाही की जा रही है तो वहीं उतकृष्ट कार्य करने पर बी. एल. ओ. को सम्मानित करने का काम भी किया जा रहा है।
कस्बे की मतदाता सूची भाग संख्या 350और 351के बी. एल. ओ.दीपक कुमार और काजी नईमुददीन को शत प्रतिशत काम करने के लिए उपजिलाधिकारी कर्णवीर सिंह और तहसीलदार शिखर मिश्रा ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
