मौदहा हमीरपुर।कस्बे के मोहल्ला बांघा में आमना वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा शतरंज क्लासिक 2025 का द्वितीय संस्करण 28 और 29 दिसंबर को आयोजित किया गया। टूर्नामेंट क्षेत्र में शतरंज एवं बौद्धिक खेलों को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि रहा।
प्रतियोगिता का नेतृत्व मोहम्मद वसीम और ममनून अहमद बंगश, खेल प्रमुख, आमीना वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा किया गया।
प्रतियोगिता में 12 से 75 वर्ष के खिलाड़ियों ने भाग लिया। सीमित सीटों के कारण पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर केवल 16 खिलाड़ियों का चयन किया गया।
पूरे टूर्नामेंट के दौरान मुकाबले बेहद रोमांचक रहे।टूर्नामेंट में युवराज सोनी ने सभी मुकाबले जीतकर प्रथम और राजेश सोनी द्वितीय स्थान प्राप्त किया।जबकि महमूद रज़ा ने तृतीय स्थान हासिल किया। शीर्ष तीन खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।
वहीं ममनून अहमद बंगश ने छात्रों के लिए शतरंज के महत्व पर बल देते हुए बताया कि यह खेल आलोचनात्मक सोच, समस्या-समाधान क्षमता, स्मरण शक्ति, एकाग्रता, धैर्य एवं अनुशासन को विकसित करता है तथा शैक्षणिक प्रदर्शन पर भी सकारात्मक प्रभाव डालता है।