

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ़ राजकुमार की रिपोर्ट
सुमेरपुर हमीरपुर। कोहरे का असर ट्रेनों के संचालन पर पड़ने लगा है। मंगलवार को खजुराहो कानपुर पैसेंजर सुबह 3 घंटे की देरी से आई। इससे यात्री परेशान रहे। इसके अलावा सभी ट्रेनें घंटों देरी से चली।
मंगलवार को सुबह खजुराहो से कानपुर सेंट्रल तक जाने वाली मेमू पैसेंजर 8:10 बजे की बजाय 11:14 बजे पर यहां आई। इसी तरह तड़के जबलपुर से लखनऊ जाने वाली चित्रकूट एक्सप्रेस कोहरे के कारण 46 मिनट देरी से यहां आई। सुबह कानपुर से मानिकपुर तक जाने वाली मेमू पैसेंजर 8:14 के स्थान पर 10:01 पर यहां आई। यह ट्रेन एक घंटे 47 मिनट की देरी से यहां पहुंची। इसी तरह दोपहर में कानपुर से चलकर मानिकपुर होकर प्रयागराज तक जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस 46 मिनट की देरी से आई। ट्रेनों के देरी से चलने से यात्री ठंड में ठिठुरने को मजबूर रहे। दैनिक यात्री राजकुमार, महेश गुप्ता,गुड्डू गुप्ता,धीरू यादव आदि ने बताया कि कोहरे के चलते ट्रेनों के संचालन में विपरीत असर पड़ा है। यह निर्धारित समय से घंटों देरी से आ रही है। स्टेशन मास्टर अमानुद्दीन ने बताया कि कोहरे के कारण मंगलवार को खजुराहो कानपुर पैसेंजर सर्वाधिक प्रभावित हुई, अन्य ट्रेनें ज्यादा देरी से नहीं आई है।