

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ़ राजकुमार की रिपोर्ट
सरीला हमीरपुर।ब्लॉक क्षेत्र के भेड़ी डांडा स्थित राजकीय हाईस्कूल में वार्षिक खेलकूद महोत्सव उत्साह और खेल भावना के साथ संपन्न हुआ। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के साथ उनमें अनुशासन, टीम वर्क और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को बढ़ावा देना था। जिसमें सर्वप्रथम बालक बालिका वर्ग खो-खो,कबड्डी एवं एथलेटिक्स खेलकूद प्रतियोगिता संम्पन हुई।तत्पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए साथ ही खेलकूद प्रतियोगिता और बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट अंक पाने वाली छात्र-छात्राएं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन दीपक कुमार एवं बृजेश कुमार ने किया. इस अवसर पर राजकीय हाईस्कूल चंडौत के प्रधानाचार्य मेहर कुमार, अनीता, लक्ष्मी यादव, नवल किशोर, सुधीर श्रीवास्तव उपस्थित रहे।