

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ़ राजकुमार की रिपोर्ट
मौदहा हमीरपुर। इस समय क्षेत्र में भीषण सर्दी पड रही है ऐसे में आमजन को ठण्ड से बचाने के उददेश्य से सरकार द्वारा अलाव और कम्बल वितरण किया जा रहा है तो वहीं स्वयं सेवी संगठन और जनप्रतिनिधि भी पीछे नहीं हैं इसी सिलसिले में ग्राम प्रधान द्वारा कम्बल वितरण किया गया।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत फत्तेपुरवा के ग्राम प्रधान सियाराम द्वारा कम्बल वितरण किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष भाजपा रहीं।जबकि विशिष्ट अतिथि बीजेपी के किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष शिवशंकर सिंह रहे। इस दौर लगभग डेढ सैकडा लोगों को कम्बल वितरण किए गए। कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी कर्णवीर सिंह, ब्लॉक प्रमुख लालाराम निषाद,क्रय विक्रय अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह गौतम,विपिन बिहारी पाण्डेय, अतुल परिहार सहित आधा सैकडा बीजेपी और संगठन से जुडे नेता और पदाधिकारी मौजूद रहे।