
दो सगे भाइयों में जमीनी विवाद को लेकर मारपीटएक व्यक्ति घायल
रिपोर्टर मनमोहन गुप्ता कामां डीग 9783029649
कामां- कामां थाना के गांव नगला हरसुख में शनिवार को दो सगे भाइयों के बीच पुरानी चली आ रही जमीनी विवाद में एक बार फिर से झगड़ा हो गया हो गया। आपस में हुई मारपीट में एक व्यक्ति घायल हो गया। जिसे कामा अस्पताल में भर्ती कराया गया। थाना प्रभारी ताराचंद शर्मा ने बताया कि सूचना मिली कि कामां थाने के गांव नगला हरसुख में दो सगे भाई कमल सिंह व जल सिंह जाट के बीच करीब तीस साल पुरानी चली आ रही जमीनी विवाद में शनिवार सुबह खेत की जुताई बुवाई करने को लेकर दोनों पक्ष खेतों पर ही आपस में भिड़ गए।