
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देश पर बानसूर निवासी सज्जन मिश्रा को आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान का अलवर उत्तर जिला संयोजक नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति प्रदेश महामंत्री दामोदर अग्रवाल की अनुशंसा पर की गई है।

नियुक्ति की खबर से स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। कार्यकर्ताओं ने प्रदेश नेतृत्व का आभार जताया और मिश्रा को बधाई दी। मिश्रा लंबे समय से पार्टी संगठन को मजबूत करने में सक्रिय रहे हैं।
सज्जन मिश्रा ने शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद करते हुए कहा कि वे संगठन के दिशा-निर्देशों पर पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ काम करेंगे।