A2Z सभी खबर सभी जिले की

आरसीआई के विद्यार्थियों ने खेल प्रतियोगिता में फिर लहराया परचम 

खो-खो टीम ने हासिल की उपलब्धि

शिक्षा निदेशालय बीकानेर की ओर से आयोजित 69वीं जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में आरसीआई स्कूल बानसूर की खो-खो अंडर-19 छात्रा वर्ग की टीम ने संपूर्ण जिले में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। इस उपलब्धि के साथ ही, दो छात्राओं दीपिका बूरा और नीतू कुमारी यादव का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है।

विद्यालय में एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें संपूर्ण टीम को मेडल पहनाकर और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर खो-खो टीम के एक्सपर्ट पीटीआई नोभारसिंह को भी सम्मानित किया गया।

 

Related Articles

इस अवसर पर संस्था निदेशक डॉ विजय कुमार यादव ने कहा आरसीआई विद्यालय प्रारंभ से ही विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ विभिन्न प्रकार की एक्टिविटीज के माध्यम से आगे बढ़ने का निरंतर प्रयास करता है। इस वर्ष बानसूर के चारों ओर संपूर्ण ग्रामीण क्षेत्र में ग्रामीण प्रतिभाओं को खेल कूद के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन 20 सितंबर से प्रारंभ होगा।

विद्यालय के निदेशक डॉ. विजय कुमार यादव ने संपूर्ण स्टाफ, विद्यार्थियों और अभिभावकों को शुभकामनाएं प्रेषित कीं। कार्यक्रम में सह निदेशक भूप सिंह, प्रधानाचार्य लक्ष्मण प्रसाद, प्रधानाध्यापक दिनेश कुमार, स्टाफ और विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!