
भरथना
कस्बा के मुहल्ला नेविलगंज में एम.एस.के पब्लिक स्कूल के परिसर में देर शाम आयोजित की गई बैठक के दौरान 21 वीं बार प्रेस क्लब भरथना के अध्यक्ष चुने गए महेश सिंह कुशवाह ने समस्त पत्रकारों से कहा कि पत्रकार अपने कर्तव्यों का निर्वाह अच्छे ढंग से करें।
इस दौरान उन्होंने 21 वीं बार महामंत्री के पद पर चुने जाने पर अमित यादव ( रौली) को भी बधाई दी ।
उन्होंने प्रेस क्लब भरथना के सदस्यों को पद ग्रहण कराया , जिसमें संतोष गोस्वामी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, ललित जादौन उपाध्यक्ष नीतीश कुमार उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष इशरत अब्बासी, संगठन मंत्री विष्णु राठौर, उप संगठन मंत्री शिवम गोस्वामी, मीडिया प्रभारी सागर कुमार पोरबाल , निरीक्षक जितेंद्र कुमार को पद सौंपा । उन्होंने सभी पत्रकारों से अपेक्षा की है कि वह प्रेस क्लब को आने वाले समय में नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे