मध्यप्रदेश

श्रीराम कथा के पावन आयोजन से भक्तिमय होगा विजयराघवगढ़, निकलेगी भव्य कलश शोभायात्रा

विजयराघवगढ़ धर्मीक नगरी में श्रद्धा भक्ति और आध्यात्मिक चेतना का अनुपम संगम होने जा रहा है।

 

श्रीराम कथा के पावन आयोजन से भक्तिमय होगा विजयराघवगढ़, निकलेगी भव्य कलश शोभायात्रा

विजयराघवगढ़ धर्मीक नगरी में श्रद्धा भक्ति और आध्यात्मिक चेतना का अनुपम संगम होने जा रहा है। गौरहा हनुमान मंदिर समिति द्वारा आयोजित श्रीराम कथा महोत्सव का शुभारंभ बुधवार 03 जून 2026 से होगा जो 11 जून 2026 तक श्रद्धापूर्वक सम्पन्न होगा। इस धार्मिक आयोजन को लेकर क्षेत्रभर के श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।कथा का आयोजन प्रतिदिन सायं 4 बजे से हरि इच्छा तक किया जाएगा जिसमें मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जीवन चरित्र आदर्शों एवं उनके दिव्य संदेशों का रसपान श्रद्धालुओं को कराया जाएगा। कथा व्यास के रूप में महंत स्वामी सीताराम शरण महाराज अपने श्रीमुख से भक्तों को रामकथा का अमृतपान कराएंगे। साथ ही अनन्त श्री विभूषित परम पूज्य श्री बाल संत जी महाराज का भी पावन सानिध्य प्राप्त होगा। आयोजन के शुभारंभ अवसर पर 03 जून को दोपहर 2 बजे श्री संकट मोचन आश्रम से विजयराघवगढ़ गौरहा हनुमान मंदिर तक भव्य कलश शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में मातृशक्ति एवं श्रद्धालुजन शामिल होकर धर्मध्वजा के साथ नगर को राममय बनाएंगे। समिति द्वारा बताया गया कि 11 जून गुरुवार को रात्रि 8 बजे से हवन-पूजन का आयोजन होगा वहीं 12 जून शुक्रवार को दोपहर 12 बजे से सायं 4 बजे तक विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा जिसमें क्षेत्र के समस्त श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करेंगे।गौरहा हनुमान मंदिर समिति ने समस्त धर्मप्रेमी नागरिकों से अपील की है कि इस पावन श्रीराम कथा में शामिल होकर धर्मलाभ अर्जित करें तथा प्रभु श्रीराम की कृपा प्राप्त करें। यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र बनेगा बल्कि समाज में संस्कार सद्भाव और आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार भी करेगा।

Related Articles
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!