

*कटनी जिले के समाचार*
👇👇👇👇👇👇
*बहोरीबंद में कलेक्टर का औचक निरीक्षण*
कटनी | कलेक्टर आशीष तिवारी ने विकासखंड बहोरीबंद के गांवों में पहुंचकर स्कूलों, धान उपार्जन केंद्रों एवं उर्वरक वितरण केंद्र का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने शासकीय विद्यालयों में विद्यार्थियों की शैक्षणिक गुणवत्ता का आकलन किया तथा उपार्जन केंद्र में रजिस्टरों में मिली विसंगतियों पर जांच के निर्देश दिए। आयुष्मान आरोग्य मंदिर में पोर्टल अपडेट न पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त की गई।
*गोदाम में भंडारित 750 क्विंटल धान की निकासी पर रोक*
कटनी | कलेक्टर के निर्देश पर संयुक्त जांच दल ने ग्राम देवरी टोला स्थित दीपक राइस मिल की जांच की। जांच में लगभग 750 क्विंटल धान भंडारित पाया गया, जिस पर 20 जनवरी तक निकासी पर रोक लगाई गई। जांच में आपूर्ति विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।
*पैरा जूडो चैंपियनशिप के पदक विजेताओं का सम्मान*
कटनी | 14वीं नेशनल पैरा जूडो चैंपियनशिप में पदक जीतने वाले दिव्यांग खिलाड़ियों का जिला पंचायत सभागृह में सम्मान किया गया। खिलाड़ियों ने सिल्वर व ब्रॉन्ज पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।
*विद्यार्थियों को जैविक खेती का प्रशिक्षण*
कटनी | व्यावसायिक शिक्षा के अंतर्गत विद्यार्थियों को केंचुआ खाद निर्माण एवं शस्य विज्ञान का तकनीकी प्रशिक्षण दिया गया। विशेषज्ञों ने जैविक खेती से कम लागत में अधिक उत्पादन एवं स्वरोजगार की संभावनाओं की जानकारी दी।