A2Z सभी खबर सभी जिले की

विकास के पथ पर अग्रसर सौसर विधानसभा: विधायक विजय चौरे के करकमलों से ग्राम मैनागोंदी में रंगमंच निर्माण का भूमि पूजन सम्पन्न

विकास के पथ पर अग्रसर सौसर विधानसभा: विधायक विजय चौरे के करकमलों से ग्राम मैनागोंदी में रंगमंच निर्माण का भूमि पूजन सम्पन्न

संवाददाता धनंजय जोशी

जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

सौसर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों की निरंतर गति के बीच ग्राम पंचायत उटेकाटा के ग्राम मैनागोंदी में एक महत्वपूर्ण पहल की शुरुआत की गई। यहां श्री हनुमान मंदिर के समीप विधायक निधि से स्वीकृत एक लाख रुपये की लागत से बनने वाले रंगमंच निर्माण कार्य हेतु विधायक विजय चौरे के करकमलों से विधिवत पूजन-अर्चन कर भूमि पूजन किया गया।

Related Articles


इस अवसर पर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में निवृत्ति गुर्वे जी, सुनील भांगे जी, राजू भांगे जी, मनोहर खंडाईत जी, श्रीराम गुर्वे जी, राम प्रसाद जी, लक्ष्मण बेटेकर जी, परसराम बेटेकर जी, अलकेश बागड़े जी, गुलशन गजभिए जी, अनुभव रुंघे जी, अर्जुन बनारसे जी, रागु जानू फदाली जी तथा संजय सोनेकर जी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे।


भूमि पूजन के साथ ही ग्राम में सांस्कृतिक एवं सामाजिक गतिविधियों को बढ़ावा देने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। प्रस्तावित रंगमंच के निर्माण से स्थानीय आयोजनों, धार्मिक कार्यक्रमों एवं सामाजिक गतिविधियों को नया मंच मिलेगा, जिससे क्षेत्र के सांस्कृतिक विकास को भी बल मिलेगा।
ग्रामीणों ने इस पहल के लिए विधायक विजय चौरे का आभार व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई कि भविष्य में भी इसी तरह विकास कार्यों की श्रृंखला निरंतर जारी रहेगी।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!