A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर :विज्ञान क्लब ने आयोजित कराया वैज्ञानिक जागरूकता शिविर 

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

सुमेरपुर हमीरपुर । राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर जिला विज्ञान क्लब के तत्वाधान में जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय दरियापुर में वैज्ञानिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद उत्तर प्रदेश व विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा प्रायोजित कार्यक्रम का शुभारंभ जिला विद्यालय निरीक्षक महेश कुमार गुप्ता ने दीप प्रज्वलित कर सरस्वती मां एवं सर सीवी रमन की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ किया गया।

जिला विद्यालय निरीक्षक ने कहा कि विज्ञान वरदान है किंतु अभिशाप भी है। सर सीवी रमन ने प्रकाश विवर्तन पर कार्य किया। जिसमें रमन की इफेक्ट का नाम दिया गया। विज्ञान का उपयोग मानव हित में होना चाहिए जैसे कि मोबाइल का उपयोग सदुपयोग के रूप में होना चाहिए न की दुरूपयोग में। कार्यक्रम में उपस्थित समाज कल्याण अधिकारी हिमांशु अग्रवाल ने बच्चों के मॉडल की सराहना करते हुए बच्चों को आगे और भी ऐसे मॉडल बनाकर विज्ञान के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता में देवेंद्र व नावेद खान ने प्रथम, कनिष्क व विनोद ने द्वितीय तथा भूपेंद्र व मोनू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। भारतीय वैज्ञानिकों का विज्ञान जगत में योगदान विषय पर निबंध प्रतियोगिता में चिराग ने प्रथम, सत्यम ने द्वितीय तथा सत्यम सेकंड ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में निर्णायक मंडल के रूप में राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के जिला समन्वयक जालौन अनिल गुप्ता, जिला विज्ञान क्लब जालौन के समन्वयक डा. विनय कुमार गुप्ता, आईआईटी मद्रास के दिव्यांशु गुप्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम की रूपरेखा जिला विज्ञान क्लब के समन्वयक डा. जी के द्विवेदी ने प्रस्तुत की। कार्यक्रम का संचालन अरविंद कुमार मौर्य ने किया। धन्यवाद प्रधानाचार्य कैलाश कुमार ने ज्ञापित किया। इस मौके पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि कुंडौरा अरविंद प्रताप सिंह, शिक्षक यतीश कुमार, राजेंद्र प्रसाद, विजय, अनिल कुमार, मनोज पांडे, रोनित मिश्रा, शिशिर, नरेंद्र, गीता, आराधना, प्रीति,भानु, अमर, सरोज कुमार, शिवम धुरिया आदि मौजूद रहे।

Related Articles

 

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!