

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट
सुमेरपुर हमीरपुर । रविवार को विकासखंड कार्यालय सभागार में सुमेरपुर, मौदहा विकासखंड क्षेत्र के उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ का चुनाव संपन्न कराया गया।
चुनाव अधिकारी प्रमोद कुमार ने बताया कि सुमेरपुर एवं मौदहा विकासखंड क्षेत्र की ब्लाक इकाई का चुनाव निर्विरोध संपन्न हुआ है। सुमेरपुर ब्लाक अध्यक्ष पद पर राजेंद्र कुमार, महामंत्री पद पर महेंद्र कुमार, कोषाध्यक्ष पद पर रमेश को निर्वाचित घोषित किया गया है। इसी तरह मौदहा ब्लाक अध्यक्ष पद पर बाबू प्रसाद महामंत्री पद पर भूरेलाल, कोषाध्यक्ष पद पर रामदुलारे को निर्वाचित घोषित किया गया है। इस मौके पर सहायक निर्वाचन अधिकारी आशाराम कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
