

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट
हमीरपुर। जिलाधिकारी श्री घनश्याम मीना ने बुधवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान जनसामान्य की समस्याएं सुनीं। जनसुनवाई में कुल 91 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से अधिकांश का जिलाधिकारी ने त्वरित रूप से मौके पर ही निस्तारण कर दिया।
शेष शिकायतों के समाधान के लिए जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारियों, खंड विकास अधिकारियों एवं अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक कर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई, आईजीआरएस व अन्य माध्यमों से प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
