दौसाराजस्थान

श्री राम मंदिर में हुआ विराट हिंदू सम्मेलन एवं कलश शोभा यात्रा निकाली

दौसा। (दीपक शर्मा बामनवास) राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष में रविवार को श्री राम मंदिर में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया, मनसा माता मंदिर हाउसिंग बोर्ड से भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई जो प्रमुख मार्गो से होती हुई श्री राम मंदिर गुप्तेश्वर रोड मंदिर पहुंची।

प्रेम हरितवाल ने बताया इस अवसर पर संगीतमय हनुमान चालीसा का पाठ किया गया।इसमें मुख्य अतिथि कैलाश प्रसाद गोठड़ा ने हिन्दू समाज में पंच परिवर्तनों एवं कुटुम प्रबोधन को महिलाओं द्वारा परिवार में पुन स्थापित करने पर जोर दिया।

महामंडलेश्वर श्री अमरदास महाराज ने आशीर्वचन देते हुए का हिंदू समाज को एकजुट रहकर देश की उन्नति में अपना योगदान देना चाहिए।सत्यनारायण शर्मा, सरोज जाकड ने भी उद्बोधन दियाऔर इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिला, पुरुष आमजन एवं स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के बाद सभी आगंतुको ने भोजन प्रसादी ग्रहण करी।

Related Articles
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!